रायपुर

मारुति मंगलम् भवन में सजा रानी सती दादी का दरबार

रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध गुढ़ियारी रास गरबा का सोमवार से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गरबा उत्सव स्थल मारुति मंगलम् भवन, गुढ़ियारी में रानी सती दादी की संगीतमय आरती के उपरांत राजनांदगांव के निखिल-श्याम शर्मा एवं साथियों के संगीत व स्वरों के साथ 151 महिलाओं द्वारा दादीजी का मंगल पाठ किया गया। दोपहर 2 बजे से प्रारंभ यह मंगल पाठ लगातार शाम 6.30 बजे तक किया जाता रहा। इसके पश्चात् सभी श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।

समिति के अभिषेक अग्रवाल व शैलेश शर्मा ने बताया, सोमवार से प्रारंभ हुआ यह गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। इस भव्य रास गरबा उत्सव में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु पारंपरिक रास गरबा का आनंद ले रहे हैं। रास गरबा आयोजन समिति के विकास सेठिया ने बताया कि रात्रि 8 बजे से प्रतिदिन रास गरबा खेला जा रहा है। प्रतिभागियों को हर दिन आकर्षक पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं, विजेताओं क लिए डायमंड रिंग व अन्य आकर्षक उपहार रखे गए हैं। आयोजन में श्रीहनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी का विशेष सहयोग है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी