रायपुर। अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की सोमवार, 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चूड़ामणि साहेब की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का गठन किया गया। महंत मुकेश बैरागी साहेब को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही दासजी साहू को प्रदेश महासचिव, लोकनाथ साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष, ओनिल साहू को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मुकेश बुरड को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया, इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. भारती बंधु विशेष रूप से सम्मिलित थे।