देश

प्रेस कॉम्प्रेश मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने गिनाईं स्कूल शिक्षा विभाग की दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां

प्रेस कॉम्प्रेश मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने गिनाईं स्कूल शिक्षा विभाग की दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां

रायपुर। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पिछले दो वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

1. युक्तियुक्तकरण एवं शिक्षक व्यवस्था

– 10,538 विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण किया गया।
– 15,165 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का समायोजन किया गया।
– 453 शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना।
– 4,729 एकल शिक्षक विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था।

2. पदोन्नति एवं भर्ती

– 2,813 प्राचार्यों की पदोन्नति।
– 1,798 व्याख्याताओं की पदोन्नति।
– 7,000 से अधिक शिक्षकों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति।
– 2,104 शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती।
– 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी।

3. नई शिक्षा नीति एवं पाठ्यपुस्तकें

– NEP-2020 के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था लागू।
– कक्षा 1 से 12 तक नई पाठ्यपुस्तकों का विकास एवं अनुकूलन।
– 16 स्थानीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों का निर्माण।

4. तकनीकी नवाचार

– कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBT) की शुरुआत।
– ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू।
– AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना।

5. छात्र हित की योजनाएं

– 45 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें।
– 1.62 लाख से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण।
– 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश वितरण।

6. अधोसंरचना विकास

– 504 नए विद्यालयों की स्वीकृति।
– 700 भवनविहीन विद्यालयों के लिए नए भवनों का प्रावधान।
– 2,583 अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति।

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी