आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ARANG NEWS: सांसद सुनील सोनी ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण…”गांव, गरीब हर वर्ग को ध्यान रखती है केन्द्र की भाजपा सरकार”- सासंद सोनी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग :- विधानसभा क्षेत्र आरंग के अनेकों गांवों में सासंद निधि से प्राप्त अनेकों विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपजन रायपुर लोकसभा सासंद सुनील सोनी और भाजपा पदाधिकारियो के आतिथ्य में किया गया,जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष और उत्साह व्याप्त है। जिसमे ग्राम कोसरंगी में सीसी रोड़ निर्माण भूमि पूजन, चकवे में सामुदायिक भवन निर्माण भूमि पूजन, चोरभट्ठी में यादव समाज का राधा कृष्ण मंदिर में भवन लोकार्पण, सकरी में धीवर(ढीमर) समाज सामुदायिक भवन लोकार्पण, भटिया में सामुदायिक भवन लोकार्पण किया गया। इस दौरान सासंद सोनी ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार सभी वर्गो का ध्यान रखती है, केंद्र की भाजपा सरकार का हमेशा से प्रयास रहता है की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजनाएं पहुंचे और जनता उसका लाभ उठाए ।

इस दौरान सभी गांव के उपस्थित आम जनताओं ने छत्तीसगढ़ में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने संकल्पित हुए , साथ ही विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामीणों ने सासंद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी, जिला महामंत्री श्याम नारंग, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा वेदराम मनहरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल, धर्मगुरु खुशवंत साहेब, मंडल अध्यक्ष नंद साहू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा तिलक साहू, राजेन्द्र वर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, संदीप जैन, पीलाराम निषाद, गजेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, लखन साहू, संजय चंद्राकर, किरण ढीढी, बेदराम खूंटे, अमरनाथ वर्मा, अनिल सोनवानी, देवराज जांगड़े, भजन धीवर, आशकूमार धीवर, गोविंद साहू , चूड़ामणि गायकवाड, विनोद साहू, सुशील जलक्षत्री, शकुन बंजारे, ईश्वर साहू, कान्हा कृष्णा कश्यप, चंदन मांडे सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi