देश

नेशनल तेलुगु कांफ्रेंस: बिखरे सांस्कृतिक रंग

11वें सम्मेलन में साहित्यिक विमर्श करने देशभर से जुटे विद्वतजन

रायपुर। आंध्रा एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन के अंतिम चरण में द्वितीय दिवस रविवार को श्रीबालाजी विद्या मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से आए तेलुगु भाषा के विद्वानों, साहित्यकारों, गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान तेलुगु भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन तथा विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ। विद्वानों ने अपने संबोधनों के माध्यम से तेलुगु भाषा की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिल्ली एवं बल्लारी-कर्नाटक से आए कलाकारों ने तृतीय लिंग समुदाय पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाट्य प्रस्तुति दी। जिसके माध्यम से अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के पालन-पोषण, उनके प्रति सामाजिक संवेदनशीलता तथा मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया। वहीं महाराष्ट्र मंडल, रायपुर के महिला कलाकारों ने ‘आईचा जोगवा’

और विद्यालय के विद्यार्थियों ने बंगाली लोकनृत्य ‘धुनुची’ हनुमान चालीसा एवं विष्णु भक्ति पर आधारित आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में श्रीनिवास मादी (अध्यक्ष- बे्रवरेज कॉरपोरेशन, छ.ग.) विधायक राजेश मूणत, तेलुगु राष्ट्र तारका समाख्या के अध्यक्ष आर. सुंदर राव, हैदराबाद से आए प्रसिद्ध अभिनेता सुब्बाई शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए। वहीं आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी, प्रबंधन समिति के सदस्य वाई.सी. राव, पी. प्रसाद, टी. श्रीनिवास रेड्डी, जी. नागेश, टी. सुरेश, मोहन के. नायडू, सी. सार्इं गोपाल, के. भानोज कुमार, वेंकट राव मारोती, के.वी. राव, टी. बाबू राव, हरि वल्लभ एवं के. वेंकट राव समेत संस्था के सदस्य के. रामकृष्णा, तिरुमल राव, महिला विंग की सदस्याएं और विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

About the author

मीडिया एमपीसीजी