रायपुर। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निकट आर्मी मुख्यालय में आर्मी आॅफिसर्स व उनके परिवारों के बीच पोषण जागरूकता अभियान की विशेष पहल की गई। सत्य सार्इं संजीवनी हॉस्पिटल की चीफ डाइटिशियन कविता किरण को अक्टूबर व नवंबर में आर्मी सीओएसए मुख्यालय व आर्मी हेडक्वार्टर्स में विशेष हेल्थ व न्यूट्रिशन सेशन के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने आर्मी अधिकारियों व ट्रूप्स को दैनिक खान-पान व स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। सुबह से रात तक की डाइट रूटीन, पर्याप्त प्रोटीन, संतुलित आहार का चुनाव और शारीरिक क्षमता व ऊर्जा बनाए रखने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया। आर्मी अधिकारियों की पत्नियों के लिए भी विशेष सेशन हुआ, जिसमें परिवार के पोषण व घर में पौष्टिक भोजन तैयार करने के बारे में बताया गया। इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों सहित पूरे परिवार को स्वस्थ खान-पान व सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।