नवगठित लायंस क्लब नमन का शपथ ग्रहण समारोह
रायपुर। पिछले माह 23 जुलाई 2026 को चार्टर हुए लायंस क्लब रायपुर नमन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में किया गया। जिसमें शपथ अधिकारी पी.डी.एस. अमरजीत सिंह दत्ता ने एमजेएफ लायन मधु यादव को अध्यक्ष, जया सिन्हा को सचिव एवं कविता वर्मा को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई। इस मौके पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के नवीन सत्र 2026-27 में नवगठित लायंस क्लब रायपुर नमन के पहले ओथ सेरेमनी में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन सिंह पुसरी रहे। विशिष्ट अतिथि राकेश भूतड़ा डिप्टी जनरल मैनेजर- सेन्ट्रल बैंक रायपुर, रीजन चेयरपर्सन संयुक्ता गांधी, जोन चेयरपर्सन वीरेंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजसेवा का संकल्प लिया। नवोदित लायंस क्लब नमन के स्थायी प्रोजेक्ट कॉपी बैंक का शुभारंभ भी इसी दौरान हुआ, जिसकी अतिथियों समेत लायंस क्लब दुर्ग विजन की गाइडिंग मीनाक्षी अग्रवाल, विनती अग्रवाल एवं पी.बी.सक्सेना ने अध्यक्ष मधु यादव एवं पूरी टीम की प्रशंसा की। मास्टर आॅफ सेरेमनी रुचि सक्सेना ने कुशल मंच संचालन किया।



