नवाज ब्रिगेड तैयार भागवत ने लगाई मुहर
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की कार्यकारिणी सहित पदाधिकारी की सूची जारी हो चुकी है सूची पुरी संतुलित और समस्त वर्गों को सम्मान देते हुए जारी की गई है जिला कार्यकारिणी मे नवाज़ खान समर्थकों को विशेष तवज्जो दी गई है उल्लेखनीय है की जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज़ खान पूर्व मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है। उनके कार्यकाल मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी ऐसे समय मे नवाज़ खान अपने पूरी टीम के साथ भाजपा सरकार के विरोध मे लगातार प्रदर्शन करते रही है नवाज़ के अध्यक्षी कार्यकाल मे ही कांग्रेस के 4विधायकों ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज़ की थी



उनकी कार्य कुशलता का ही परिणाम था की विपक्ष के विषम परिस्थिति मे भी उनकी लम्बी चौड़ी टीम नवाज़ की अगुवाई मे लगातार सक्रिय रही है। आज वर्तमान जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने नवाज़ की टीम पर भरोशा जताते हुये नवाज़ ब्रिगेड को अपनी टीम मे सम्मान जनक स्थान दिया है नवाज़ खान के साथ लगातार संघर्ष मे साथ रहे महेंद्र वैष्णव,देवेंद्र दुबे, असफाक़ तंवर, विष्णु सोनी,प्रीति भेलस साहू रोहित सोनकर, नरेश शुक्ला, मिथलेश ठाकुर,निजामुद्दीन, कमलेश वर्मा, प्रभा साहू, देवारू मालेकर, मुस्ताक खान, अगनू साहू, गिरधारी साहू,दुर्गेश द्विवेदी, अजय मारकंडे, उर्मिला साहू, क्रांति भंडारी, किशन वैष्णव, जयेश डाकलिया, रवि बाघमारे, चंद्रशेखर सोनी, ऋषि शर्मा, आदि ने नवाज़ खान सहित जिला अध्यक्ष भागवत साहू का आभार व्यक्त किया।

