देश

33 वर्षों की वैज्ञानिक साधना को सम्मान, डॉ. अनिल दीक्षित को स्वर्ण पदक

रायपुर । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर में संयुक्त निदेशक (फसल स्वास्थ्य अनुसंधान) के पद पर कार्यरत प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल दीक्षित को खरपतवार विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 18 नवंबर 2026 को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय खरपतवार सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया गया। सम्मेलन का विषय ‘जलवायु-सहिष्णु एवं सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए खरपतवार प्रबंधन में तकनीकी नवाचार’ था। इसमें विश्व भर से लगभग 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डॉ. दीक्षित को यह सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. एच. एस. धालीवाल, कुलपति, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रॉबिन, खरपतवार वैज्ञानिक, इजराइल द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. दीक्षित ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से कउअफ फेलोशिप के अंतर्गत एम.एससी. एवं पीएच.डी. की उपाधियां प्राप्त की हैं। अपने 33 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने खरपतवार विज्ञान, समेकित खरपतवार प्रबंधन तथा टिकाऊ कृषि विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनके वैज्ञानिक योगदान में 300 से अधिक शोध प्रकाशन, 20 खरपतवार प्रबंधन तकनीकों एवं समेकित खरपतवार प्रबंधन मॉड्यूल का विकास तथा तीन पेटेंट शामिल हैं। उन्होंने लगभग ₹8 करोड़ की बाह्य वित्तपोषित अनुसंधान परियोजनाओं का नेतृत्व भी किया है। उनका एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योगदान भारत का द्वि-खंडीय खरपतवार एटलस है, जिसमें देशभर में खरपतवारों की विविधता एवं वितरण का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण किया गया है।

खरपतवार विज्ञान के अतिरिक्त डॉ. दीक्षित ने छत्तीसगढ़ के विशेषकर बस्तर क्षेत्र में जनजातीय कृषकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके लिए उन्हें कउअफ के प्रतिष्ठित फखरुद्दीन अली अहमद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त, कउअफ के ऋं१ेी१२’ ऋकफरळ एवं इ्रङ्म३ीूँ-ङकरअठ कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन प्रयासों से प्रति कृषक परिवार लगभग ₹37,000 की अतिरिक्त आय सृजन में योगदान रहा है।

उन्हें हाल ही में कृषि विज्ञान में उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व एवं अनुसंधान प्रबंधन के लिए लाइफटाइम अकादमिक लीडरशिप अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, छत्तीसगढ़ राज्य तथा देश के कृषि वैज्ञानिक समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी