देश

अतिथियों से देर रात गुलजार रहा महापंचायत का दीपावली मिलन

रायपुर। महापंचायत का दीपावली मिलन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने बताया, वुड कैस्टल होटल में आयोजित यह समारोह देर रात तक अतिथि आगमन से गुलजार रहा। पूरा हॉल और ग्राउंड नगर व अंचल के अतिथियों से खचाखच भरा रहा। लगभग 350 अतिथियों ने दीपावली मिलन में शिरकत की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रात 8 बजे अतिथि आगमन शुरू हुआ, जो रात 9 बजे के बाद देर रात तक जारी रहा। महापंचायत के प्रत्येक कार्यक्रम में टीम भावना की स्पष्ट झलक दिखलाई दी। अध्यक्ष अमर गिदवानी, महामंत्री जीतू बडवानी, सह कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, उपाध्यक्ष राजेश गुरनानी, संपर्क-आवागमन अमरदास खट्टर, हरीराम तलरेजा एवं प्रवक्ता अठवानी की आयोजन में सक्रिय सहभागिता रही।

विशेष रूप से अजीत आनंद कुकरेजा, राधाकिशन सुंदरानी, दल्ली राजहरा से गोविंद वाधवानी, चेयरमैन चेतन तारवानी, राधा राजपाल, अशोक मलानी, सिविल लाइन पंचायत से अध्यक्ष संजय जयसिंघ, सचिव मोहन वर्ल्यानी, महापंचायत की महिला टीम से अध्यक्षा भावना कुकरेजा, युवा अध्यक्षा राशि बलवानी आदि की टीम के रूप में सक्रिय उपस्थिति रही। महिला समूह का इस कार्यक्रम में योगदान विशेष रहा।

अंचल के ख्यातिलब्ध छत्तीसगढ़िया सिनेमाकार मोहन सुंदरानी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों ‘किशोर साहू राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्राप्त होने पर महापंचायत ने उनका सम्मान छत्तीसगढ़ महतारी की जय जयकार के उद्घोष के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में शॉल-श्रीफल भेंट कर व दोहड़ पहनाकर किया। अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रदर्शन सीए चेतन तारवानी ने किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी