छत्तीसगढ़

सच्चियाय माता की शोभायात्रा 18 को

कुलदेवी को 108 जोड़े चढ़ाएंगे 51 किलो का छप्पन भोग

रायपुर। श्रीसच्चियाय माता सेवक संघ रायपुर द्वारा देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल परिसर के ज्ञानोदय भवन में श्रीसच्चियाय माता कुलदेवी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि शोभायात्रा के बाद माता का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। 108 जोड़े द्वारा सामूहिक चुनरी चढ़ाने के साथ ही 51 किलो छप्पन भोग लगाकर मां सच्चियाय कुलदेवी के भजनों का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात महाआरती कर प्रसाद बांटा जाएगा।

प्रख्यात कलाकार प्रवाहित करेंगे भजनसरिता

बीकानेर के सुप्रसिद्ध कलाकार नरोत्तम रांगा व रायपुर के दिलिप राखेचा, गर्व बैद, हार्दिक व्यास- राजनांदगांव एवं अन्य कलाकारों द्वारा कुलदेवी श्रीसच्चियाय माता के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री सच्चियाय माता ओसवाल, माहेश्वरी सहित अनेक समाज की कुलदेवी हैं, जिनका राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसियां तहसील में विशाल मंदिर है। जहां प्रतिवर्ष लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र बैद, मनीष समदड़ीया, जयकिशन मोहता, पवन करणानी, सुभाष कोठारी, नरेंद्र पारख, मनीष सिंघी, संजय बैद, उमेद बैद, कमलेश चोपड़ा, पवन मोहता, रंजु बैद सहित कुलदेवी के हजारों भक्त सम्मिलित रहेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी