रायपुर

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेमरी स्थित ओमाया गार्डन में दो दिवसीय ‘बावरी फिरकी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को हुआ। आयोजक ज्योति भोजसिया व कनिका कटारिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु मंच प्रदान करना है। विशिष्ट अतिथि रूप में वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी उपस्थित रहीं। इस प्रदर्शनी का समापन 13 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा। इस दौरान में मुख्य रूप से वर्षा, मोहिनी, ऋतु बंसल, आशा फटनानी, मोना वाधवानी, कनिष्का सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी