आज से रामकथा मैक आॅडिटोरियम में
0 संत शंभूशरण लाटा करेंगे कथा वाचन
रायपुर। रामकथा प्रचार समिति द्वारा आयोजित रामकथा 9 से 16 अगस्त तक समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज आॅडिटोरियम में प्रारंभ होगी। व्यासपीठ से कथा का वाचन वाणीभूषण संतश्री शंभूशरण लाटा महाराज करेंगे। रामकथा प्रचार समिति के सौरभ अग्रवाल ने बताया, कथा वाचन के लिए संतश्री का शुक्रवार को रायपुर में आगमन हो चुका है।
शनिवार को संतश्री के दर्शन और उनसे आशीर्वाद लेने दूर-दूर से श्रद्धालु रायपुर पहुंचे। रामकथा अपने नियमित समय पर दोपहर 3 से प्रारंभ होगी और शाम 7 बजे कथा की विश्रांति होगी। कथा प्रवचन के दौरान 11 व 12 अगस्त को कथास्थल पर धूमधाम के साथ रामजन्मोत्सव और राम विवाह समारोह शाम को 4 बजे से मनाया जाएगा। कथा विश्रांति के दिन 16 अगस्त को कथा दो सत्रों में सुबह 10 से 1 बजे तक और शाम को 3 से 7 बजे के मध्य होगी।



