देश

हनुमान मंदिर बूढ़ापारा में चल रहा 30 दिनों का अखंड रामचरितमानस पाठ

पूर्णाहुति 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी

रायपुर। सप्रे शाला परिसर बूढ़ापारा स्थित श्रीहनुमान मंदिर में 30 दिवसीय भव्य अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। पंडित दिलीप शर्मा के मार्गदर्शन में यह धार्मिक अनुष्ठान 25 वर्षों से समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा श्रावण मास में आयोजित किया जाता रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज इनचुरकर ने बताया, अनुष्ठान की शुरूआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर हुई थी। जिसकी पूर्णाहुति 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी। समिति के सदस्य अनिल पवार व पदाधिकारियों ने बताया कि समापन दिवस पर 24 घंटे का भव्य रामचरितमानस पाठ होगा, जिसमें चौपाइयों, दोहों, छंदों व सोरठों का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही ‘ॐ राम रामाय नम:’ महामंत्र का 24 घंटे तक अनवरत जाप और अखंड संकीर्तन चलेगा। वैदिक रीति से भव्य यज्ञ-आहुति के साथ इसका समापन होगा, इसके बाद महाप्रसाद बांटा जाएगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी