रायपुर

थैलेसीमिया व सिकल सेल पीड़ितों के लिए छात्रों ने किया 51 यूनिट रक्तदान

छत्तीसगढ़ कॉलेज में लगा कैंप, 146 ने कराई स्वास्थ्य व नेत्र जांच

रायपुर। थैलेसीमिया व सिकल सेल पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए शुक्रवार को शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में लगाए गए शिविर में विद्यार्थियों ने 51 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 146 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने नेत्रों और अपने सामान्य स्वास्थ्य की जांच कराई। यह शिविर काश फाउंडेशन और बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से संचालित हुआ जिसमें इट्सा अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकों और मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन लिए गए थे, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के समाजशास्त्र व समाजकार्य विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चंद्राकर ने बताया, संस्थान में पिछले 15 वर्षों से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता रहा है। शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अंजलि भटनागर के हाथों हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चंद्राकर ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। यह मानवता और सेवा का महान कार्य है। रक्तदान न केवल जीवन बचाता है बल्कि इससे स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। इस शिविर में डॉ. शशांक गुप्ता, डॉ. अजय मिश्रा, समाज कार्य विभाग के डॉ. वेनेद्र साहू, डॉ. मनोज साहू, डॉ. विनीता सिंह पॉल, डॉ. सुरेंद्र साहू, डॉ. अखिल यदु, संजय साहू, वर्षा देवांगन, राजकुमार वर्मा समेत स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी शामिल हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी