यादव समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
0 समाज के मेधावी विद्यार्थियों और खेल, संगीत, कला, सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिभाएं हुर्इं सम्मानित की गर्इं
रायपुर। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में यादव प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए 10वीं-12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों और खेल, संगीत, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक योगदान तथा मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने वाले प्रतिभावान युवाओं को नवाजा गया।
मुख्य अतिथि थे सेवानिवृत्त सत्र न्यायधीश ताराचंद यदु। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बिसराराम यादव ने की। डॉ. अलका यादव, समाजसेवी शोभा यादव और छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की सरपंच प्रीति जितेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही समाज के अनेक वरिष्ठजन, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक शामिल हुए। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के उपरांत माधुरी यदु, डॉ. ममता यादव, वेदकुमारी यादव व जया यादव के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना व सामूहिक आरती की गई। अतिथि सत्कार स्वागत अध्यक्ष सुरेश यादव व सचिव प्रभाकर कांत यादव समेत रामेश्वर नाथ यादव, जयंत यादव, डॉ. दीनानाथ यादव, राजा यादव, सागर यादव, संजय यादव, अभिषेक, दूजे, मन्नूलाल व ललिता यादव द्वारा पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया। मोहेरा- गरियाबंद के कलाकार अमर सिंह यादव व साथियों द्वारा दी गई पारंपरिक लोकविद्या बांस गीत की प्रभावी प्रस्तुति इस समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। वहीं ललित यादव द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संघ के उद्देश्यों से अवगत कराया।
इन्हें मिला सम्मान
मेधावी छात्रा अर्पणा यादव समेत उप पुलिस अधीक्षक बने पंकज यादव, एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. जागृति यादव, पीजी में चयनित डॉ. क्षितिज नीरज, एमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. स्वास्तिक बगार्हा, एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉ. आरुशी यादव, मयंक यादव तथा पार्थ यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीट परीक्षा में चयनित शिवम कुमार यादव, शोमिया यदु, कुनाल यादव व अख्यानी यादव को नवाजा गया। वहीं वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी आस्था यादव, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी प्रतीक यादव, एथलेटिक्स की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति यादव, फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी तोषील यादव, स्विमिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छबीलाल यादव, शतरंज चैंपियन रोहित कुमार यादव, कराटे चैम्पियन संस्कृति यादव, भरतनाट्यम की नृत्यांगना समृद्धि यादव को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सामाजिक-शैक्षणिक क्षेत्र के लिए यशोदा यादव, आर्थिक कमजोर बच्चों की नि:शुल्क कोचिंग के लिए सुदर्शन यादव, इंश्योरेंस विभाग में सेल्स सपोर्टर मिताली यादव, कनिष्ठ प्रबंधक पद पर चयनित शौरभ कुमार यादव, सबसे कम उम्र की सरपंच बनने पर प्रीति जितेंद्र यादव, सरपंच बनी इंजीनियर अर्चना यादव, निरंतर शिक्षा दान के लिए डॉ. आई.पी. यादव को और डॉ. सुनील यादव को विशेष रूप से नवाजा गया। सभा संचालन डॉ. सुनील यादव- बिलासपुर ने और आभार प्रदर्शन सचिव प्रभाकर कांत यादव ने किया।
—————
‘बांसगीत’ यादव समाज की सांस्कृतिक पहचान: डॉ. अलका यादव
अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ. अलका यादव ने कहा कि ‘बांसगीत’ यादव समाज की सांस्कृतिक पहचान है। इस लोकविधा को संरक्षण एवं सम्मान देकर जीवित रखना समाज का नैतिक दायित्व है। शिक्षा और संस्कृति दोनों समाज की वास्तविक शक्ति हैं तथा प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर समाजसेवा को बनाया लक्ष्य: सुश्री चंद्रिका
सुश्री चंद्रिका यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, शिक्षा प्राप्त कर नेतृत्व की भूमिका निभाने तथा समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इसी कड़ी में मुख्य अतिथि तारा चंद यदु, सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘न्याय की राह सदैव कठिन होती है, लेकिन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं निरंतर प्रयास करने वाला व्यक्ति अंतत: सफलता प्राप्त करता है।’ उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने तथा समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिसराराम यादव ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अनुशासित जीवन जीते हुए अपनी प्रतिभा का विकास करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं। सभी अतिथियों ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।



