देश

पंडवानी के कलाकारों को डॉ. तीजन बाई रत्न सम्मान

पंडवानी के कलाकारों को डॉ. तीजन बाई रत्न सम्मान
0 शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं इस लोकविधा से जुड़े कलाकारों के सम्मान के उद्देश्य से शुक्रवार को शहीद स्मारक भवन में डॉ. तीजन बाई रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 12 से रात 10 बजे तक चले इस समारोह में छत्तीसगढ़ की लोककला, पंडवानी एवं फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों समेत साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने शिरकत की। छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से पहुंचे पंडवानी कलाकारों व लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

चेतन देवांगन, महेंद्र चौहान समेत वरिष्ठ कलाकार सम्मानित
द्वितीय सत्र में पंडवानी के वरिष्ठ कलाकारों को डॉ. तीजन बाई रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। जिनमें चेतन देवांगन, महेंद्र सिंह चौहान, मीना बाई साहू, शांति बाई चिलक एवं परस दास सहित अनेक वरिष्ठ कलाकार शामिल रहे।
इन्हें मिला डॉ. तीजन बाई आरुग सम्मान
कार्यक्रम के संयोजक अलीम बंसी ने बताया, इस समारोह में पंडवानी व लोककला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा व वरिष्ठ कलाकारों को डॉ. तीजन बाई आरुग सम्मान भेंट किया गया। इस सम्मान से मंजूराम टेके, अमृता साहू, रेमेडी साहू, रावती विश्वकर्मा, हर्ष चंद्राकर समेत अनेक कलाकार सम्मानित हुए। वहीं छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कला जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली इशिका यादव व सोनाली साहरे व अन्य कलाकारों नायिका सम्मान से विभूषित किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से अमित शर्मा, शीतल साहू, सिद्धार्थ सिंह राजपूत, संगीता निशा, तुसान बार्ले, सौम्या चंद्राकर, रवि साहू व जाकेश्वरी मिश्राम और लोक कला व सांस्कृतिक जगत के कलाकार कविता वासनिक, रिखी क्षत्रिय,भूपेंद्र साहू, सावित्री कहार, गोरेलाल वर्मा, दादेश्याम बार्ले, रेखा जलछत्तरी, रेंकी देवांगन, दुशन धर्मोक, पायल विशाल, तिलक राजा, हर्षिका, रीचा वर्मा, राजेश मारू व डेविड निराला सहित अनेक कलाकारों का सम्मान हुआ। वहीं वरिष्ठ पत्रकार कवीर हुसैन, अनिरुद्ध दुबे, पी.एल. विलखी, आर.के. राजपूत, पीयूष मिश्रा व विनोद खेंदुले व अन्य पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अलीम बंसी के मार्गदर्शन में प्रांजल सिंह राजपूत, केतन साहू, योगेश यादव, लता राही, दीपिका निषाद, भूमि साहू सहित समिति के अन्य सहयोगियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं व संचालन में सक्रिय योगदान दिया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी