देश

छात्रों ने पेश की मिमिक्री और स्टैंड-अप कॉमेडी, लगे ठहाके

छात्रों ने पेश की मिमिक्री और स्टैंड-अप कॉमेडी, लगे ठहाके
0 मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने मैट्स लॉ स्कूल में ‘लाफ्टर लाउंज’
रायपुर। छात्रों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक तनाव को कम करने और सकारात्मक व आनंदमय शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री व स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. प्याली चटर्जी के मार्गदर्शन आयोजित इस र्काक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि हंसी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण आधार भी है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेकर शानदार कॉमेडी, मिमिक्री और हास्य प्रस्तुतियां देकर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्राध्यापकों की हल्के-फुल्के एवं सम्मानजनक अंदाज में मिमिक्री प्रस्तुत की।

इन्हें मिले पुरस्कार
प्रथम- सिदाक लांबा, द्वितीय- अपूर्व विजुरेजा (फॉरेंसिक विभाग), तृतीय (संयुक्त रूप से) विल्सिमोन कैर्यू, फ्लोरेंस महलातिनी व अमर कुमार। सभी विजेताओं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के समन्वयन रहे सहायक प्राध्यापक ऐश्वर्या आर.एल. सोनी व सहायक प्राध्यापक डॉ. बिजया कुमार बेहरा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी