देश

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

लोकेश कावड़िया ने दिलाई पद व दायित्वों की शपथ

रायपुर। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आॅर्गेनाइजेशन (मीसो) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को एक समारोह आयोजित कर शपथ अधिकारी छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया द्वारा पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। इस समारोह में सभी नए पदाधिकारियों समेत विभागीय पदाधिकारी व निदेशक मंडल के सदस्य सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि थे छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा।

समारोह में वीर नवनीत झा ने अध्यक्ष तथा वीर हरेन्द्र पटेल ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही संगठन के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने भी अपने-अपने पद और दायित्वों की शपथ ली। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संकल्प पर जोर दिया गया। समारोह में इंदौर से पहुंचे जल संरक्षण विशेषज्ञ आशीष साबू ने जल की महत्ता और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर विचार रखे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी