रायपुर। शहर से लगे सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति में दुर्गोत्सव के दौरान गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में गरबा कर उत्सव की रौनकता बढ़ाई। महिलाएं लाल साड़ी, गले में रुपिया गहने और सिर पर कौड़ी का विशेष आभूषण पहनी नजर आर्इं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रमुख गहनों से श्रृंगार किया था। हाथों में मोर पंख लगा तंबूरा और आंखों पर काला चश्मा पहनकर गरबा किया। वहीं महाआरती के अवसर पर महिलाओं की गरबा टीम ने वंदना व प्रार्थना मुद्रा में मनमोहक प्रस्तुति दी।