13 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु खरमास, इस बीच कोई मुहूर्त नहीं
रायपुर। देवउठानी एकादशी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु के जागने के बाद मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। यह धार्मिक मान्यता भी है कि इस समय के बाद किए गए विवाह कार्य शुभ फल देते हैं। लगातार कई महीनों तक मुहूर्त मिलने से बाजार और आयोजन से जुड़े लोगों में भी उत्साह दिखाई देने लगा है। नवंबर से लेकर नए साल में जनवरी से मार्च तक कुल 23 विवाह मुहूर्त ज्योतिषियों द्वारा बताए जा रहे हैं।
वर्ष 2026 में नवंबर की 25 व 26 तारीख और दिसंबर के चार शुभ मुहूर्तों समेत नए साल 2027 में जनवरी से मार्च तक विवाह मुहूर्तों को मिलाकर शुभ विवाह के 23 शुभ मुहूर्त स्थानीय ज्योतिषाचार्यों द्वारा बताए जा रहे हैं। सिद्धपीठ मां महामाया मंदिर रायपुर के ज्योतिषी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि नवंबर 2026 में बुधवार, 25 नवंबर व गुरुवार, 26 नवंबर और दिसंबर में 2, 3,11 व 12 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु खरमास है, इसलिए इस बीच में विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। इसके बाद जनवरी 2025 में 19, 23, 24, 25, 26, 30 व 31, फरवरी में 2, 9,10,15, 27 व 28 मार्च में 1, 2, 9,10 मार्च तक विवाह के शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं। 15 मार्च से 13 अप्रैल तक फिर मीन खरमास शुरू हो जाएगा जिसमें विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा।