देश

संत आसूदाराम सत्संग भवन का आज स्थापना दिवस

रायपुर। महावीर नगर स्थित संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन का रविवार, 8 नवंबर को 9वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9:30 बजे से रविवारीय साप्ताहिक सत्संग क आयोजन होगा। समिति के प्रमुख राजेश अठवानी, श्रीचंद काछेला, मन्नुराम झाम्बया व प्रेमप्रकाश मध्यानी ने बताया कि यह आयोजन संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति, माता साहिब बैंसर बाई महिला मंडल, सखी बाबा युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जिसमें बाबा के चाहने वाले बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी