रायपुर। नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ के अंतर्गत रायपुर इकाई द्वारा मधु पिल्ले चौक, शांति नगर स्थित विमतारा हाल में ‘नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड’ शीर्षक से भव्य समारोह आयोजित किया गया। स्व. कृपाराम साहू व स्व. प्रयाग साहू स्मृति में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए नया सवेरा के सेवाभावी व कर्मठ 80 सदस्यों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से पर्यावरण शिक्षक, वृद्धाश्रम में सेवा, रेस्क्यू कैंसर के तहत स्वास्थ्य की नि:शुल्क सेवा, अन्नदान क्षेत्र भंडारा सेवा, आधुनिक खेती जागरुकता, महिला उत्थान और बाइक राइडर ग्रुप्स आदि क्षेत्रों में सक्रिय एवं समिति से जुड़े सदस्य सम्मानित हुए। इनमें दिव्यांग और दृष्टिहीन सदस्य भी शामिल रहे। यह अवार्ड वितरण समारोह के प्रमुख अतिथिगण कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, पद्मश्री डॉ. भारती बंधु, वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, डॉ. सी. श्रीनिवास, छग अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतीशचंद्र श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, डॉ. पंकज धाबलिया, राहुल सौमित्र, संजय ठाकुर, अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र, संतोष यादव अध्यक्ष- यादव समाज, आकांक्षा गौतम राय, लोकगीत गायिका आरू साहू व उधम सिंह के हाथों हुआ।
मंच संचालन किरण साहू व समिति की अध्यक्ष लता अजय साहू ने किया। इस पूरे आयोजन में समिति के कमल साहू, भागवत राम साहू, प्रकाश राठौर, विनय साहू, राजेंद्र साहू ,परमेश्वर साहू, सुशील साहू, चेतन साहू, राजा निर्मलकर, भावेश साहू, चरणजीत सिंह, सुरजीत साहू, रुक्मणी यादव, रानी सराफ, रागनी साहू, नेहा साहू,सत्य सार्इं अस्पताल से मंजू व सुमिता नायक, राजा साहू, दादू साहू, भाठापारा से पीलूराम का विशेष सहयोग रहा।