देश

महिलाओं ने किया दीपदान, गाए भजन

महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न केंद्रों में हो रहे विविध आयोजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों द्वारा देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक लगातार चार दिनों तक विविध धार्मिक आयोजन हुए। एक ओर जहां मंडल की आध्यात्मिक समिति ने 21 से 24 नवंबर तक लगातार चार दिनों तक सुबह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। वहीं अवंति विहार केंद्र ने एकादशी पर भजन संध्या आयोजित की। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने महादेव घाट पहुंचकर दीपदान किया। महिलाओं ने नदी के जल में अक्षत, फूल, हल्दी-कुंकू चढ़ाकर दीपदान किया।

वल्लभनगर केंद्र की सदस्या अपर्णा आठले ने कहा कि इस पावन पर्व में सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश निहित है। पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करती है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान और दीपदान के दौरान केंद्र की माधुरी गाडगिल, शुभांगी आप्टे, प्रीति केसकर, अपर्णा आठले, कंचन पुसदकर शामिल रही।

महिलाओं ने गाए सुंदर भजन

अवंति विहार महिला केंद्र की टीम ने एकादशी के निमित्त सदस्या आशा तांबोली के निवास पर भजन संध्या का आयोजन किया। महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की और सुंदर मराठी और हिंदी भजनों का गायन किया। आध्यात्मिक समिति की प्रभारी और मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि अवंति विहार केंद्र की महिलाओं ने आनंदे-आनंदे आनंदे चला विठ्ठल… पांडूरंग मम नावाड़ी…नाच रे देवा भक्तांच्या… जैसे सुंदर मराठी भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आशा तांबोली, अनिता घाडगे, निर्मला पिंपड़े, कंचन केड़ेकर, वसुधा हिरडे और शरयु तांबोड़ी उपस्थित थीं।

एकादशी से पूर्णिमा तक प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

आध्यात्मिक समिति की ओर से एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सुबह आनलाइन मोड पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि 21 से 24 तक प्रतिदिन मंजूषा मारकले, अल्पना मोहंदीवाले, माणिक मैराल, अनुपमा नलगुंड़वार ने पाठ करवाया। इस दौरान हेमंत मार्डिकर, कमलेश गहलोत, मेघा कोतवालीवाले, प्रणिता नलगुंड़वार, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजना शेष, संजय मैराल, श्रुति सराफ, शुभांगी शेंडे, सोनल फडनविस, आराधना शेष, आरती, अलखनंदा नारद, अल्पना मोहंदीवाले, अंजली खेर, अंजली नलगुंडवार, अनुजा महाड़िक, अनुपमा नलगुंडवार, अर्चना जतकर और दीपांजलि भालेराव शामिल हुर्इं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी