रायपुर। नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद रमेश आहूजा व महामंत्री किशोर आहूजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर चाइना की तरह छत्तीसगढ़ में पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि चीन में बहुत कम स्थान पर सैकड़ों कारों की पार्किंग इन्सी सेंट्रल हॉस्पिटल चीन में की जा रही है तथा आटोमेटिक सिस्टम से कारें लगाई और निकाली जा रहीं है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी व एक योग्य आर्किटेक्ट को चीन के पार्किंग स्थल का अध्ययन करने भेजा जाये और सर्वप्रथम राजधानी में वैसी ही पार्किंग बनाई जाये।



