देश

दुबेलिया तेली साहू समाज का 80वां दीपावली मिलन

रायपुर। केन्द्रीय समिति दुबेलिया तेली साहू समाज का 80वां दीपावली मिलन समारोह पेंडरी में सामाजिक एकता और भाईचारे के साथ आयोजित हुआ। समारोह में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमधा, खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, नागपुर सहित अन्य राज्यों के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ता उत्तम कुमार साहू ने कहा कि समाज की बैठकों की पहचान जमीन पर बैठकर एक-दूसरे के सुख-दुख बांटने की परंपरा से रही है। यही सामूहिकता और समानता भारतीय समाज की ताकत है। दीपावली मिलन जैसे आयोजन समाज को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग बढ़ाते हैं। समारोह में केन्द्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष बृजलाल साहू सहित आठ ब्लॉक के पदाधिकारी और हजारों सदस्य उपस्थित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी