रायपुर। पूज्य पंचायत बाबा गेलाराम नगर देवपुरी, रायपुर का दीपावली मिलन समारोह रविवार को होटल किंग्सवे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि अमर गिदवानी, संरक्षक लालचंद खूबचंदानी, मुखी ईश्वरलाल कोडवानी, उपाध्यक्ष राजेश गिदवानी, सलाहकार महेश हरजानी, महासचिव अजय टेकवानी, कोषाध्यक्ष राजू काशवानी सहित विनोद काशवानी, संजय गौड़ी, ठाकुर दास डिंगवानी, आनंद खूबचंदानी एवं पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों एवं कपल के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों और महिलाओं ने बाबा के भजन गाए। अंत में सभी को उपहार दिए गए।