छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति हर दिन विभिन्न क्षेत्रों से निकाल रही दुर्गा दौड़
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अवंति विहार महिला केंद्र की महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर शाम को दुर्गा दौड़ का आयोजन किया। मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल सहित अनेक सभासद केंद्र की सदस्य विजया गोरे आवास पर भजन कीर्तन के उपरांत दुर्गा दौड़ निकाली। जो क्षेत्र भ्रमण करती हुई सिद्धी विनायक शिव सार्इं हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के दुर्गा पंडाल पहुंची।गीता ने बताया कि शुभदा गिजरे के मार्गदर्शन में निकली इस दुर्गा दौड़ में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। दुर्गा दौड़ के बाद सभी ने दुर्गा पंडाल पर माता की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। निर्मला पिंपले, गीता हाटे, पुष्पा जावलेकर, कामिनी भंडारी, पूजा भंडारी, शुभदा चौधरी, भारती देवरनकर, सुमिता भंडारी, जागृति भाकरे, रेखा जोशी, अनिता घाटगे, आशा तंबोली, केलकर, अनघा असवाले, कंवलजीत कौर, अनुराधा शिवनकर, वंदना जोशी, छाया भवालकर, सुदेशना व महिला सभासदों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने इस दुर्गा दौड़ में भाग लिया।