रायपुर। जैनम एकेडमी एवं समता युवा दुर्गा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026’ में फ्री गरबा सेलिब्रेशन के साथ उत्साह, उमंग और धूमधाम का माहौल देखने को मिला। गरबा व डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियां, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जैनम एकेडमी की संचालिका दीपाक्षा जैन ने बच्चों को गरबा स्टेप्स का अभ्यास कराया, और फिर उन बच्चों के साथ गरबा नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। बेस्ट ड्रेस कैटेगरी में आरवी शर्मा व आरव शर्मा ने प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं राहुल, मोहित, मनीष एवं हितेश की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। प्रमुख अतिथि रहे अनिकेता भारद्वाज, शारदा शराफ व सुभाष मलिक। मंच संचालन सेलिब्रिटी एंकर अभिलाषा झा ने किया। यह लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026 संस्कृति, मनोरंजन और बच्चों की प्रतिभा का सुंदर संगम बना, जहां बच्चों को अपने-अपने फैमिली मेंबर्स के साथ भारतीय संस्कृति के अनुरूप गरबा कर मातारानी की भक्ति का अवसर प्राप्त हुआ।