रायपुर। सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। जिसमें समाज के सैकड़ों परिवारों ने भाग लिया। शुभारंभ भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आरती महिला विंग अध्यक्ष मधु बहादुर आर्तवानी, लक्ष्मी छुगानी, रेनू आहूजा, मीनू रामनानी, रश्मि वाधवा सहित महिला टीम ने की। अध्यक्ष संजय जेसिंध ने समाज की एकता और बच्चों को शिक्षा-संस्कार से जोड़ने पर जोर दिया। महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में शिक्षा, खेल, कला और समाज सेवा में सक्रिय उत्कृष्ट प्रतिभाओं तथा वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। संरक्षक कन्हैयालाल छुगानी, अमर गिदवानी, गोपीचंद खत्री, राजकुमार कोडवानी की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरुचिभोज भी हुआ। इस आयोजन में पंचायत की ओर से युवा विंग अध्यक्ष सुशील दरीरा, सुनील छाबड़िया, नानकराम रामरख्यानी, स्वागत कमेटी से दीपक खेमानी व शैलेंद्र नैनानी, भोजन कमेटी से हीरानंद दुलहानी व अमर संतवानी सहित कई सदस्यों ने सहयोग दिया। मंच संचालन राम खटवानी व आभार प्रदर्शन संजय जादवानी ने किया।