देश

आज संविधान दिवस व दीपावली मिलन

कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, नारायण चंदेल मुख्य वक्ता

रायपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी द्वारा गुरुवार , 26 नवंबर को संविधान दिवस व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन शाम 4 बजे से विमतारा सभा कक्ष, न्यू शांति नगर (स्वदेशी भवन के पास) में किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि कौशल्या देवी विष्णु देव साय होंगी। मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल एवं विशिष्ट अतिथि योग गुरु लेखू बाबा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुहास देशपांडे व मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया, इस अवसर पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और नागरिक कर्तव्यों पर विचार मंथन सत्र संचालित होगा। वहीं दीपावली मिलन के इस अवसर पर स्नेह भोज भी रखा गया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी