देश

अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटे फल

रायपुर। श्रीगुरुनानक जयंती-प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्था- अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मो. सज्जाद खान की अगुवाई में जरूरमंदों को डीकेएस शासकीय अस्पताल के सामने नि:शुल्क भोजन सेवा प्रदान की गई। साथ ही मौसमी फलों का वितरण भी किया गया। राजधानी रायपुर के फुटपाथ और विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रही संस्था की नि:शुल्क भोजन सेवा का यह 2431वां दिवस रहा। संस्थापक मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था इसी तरह सभी धर्मों और समाजों के पावन पर्व पर निर्धन व जरूरतमंदों की सेवा की सेवा-सहायता को प्राथमिकता देते हुए उत्सव मनाती रही है। इस मानव सेवा इस कार्य में संस्था के राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, जुबैर खान, कुलविंदर सिंह, राजकुमार साहू, फराज खान एवं संस्था के अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही

About the author

मीडिया एमपीसीजी