देश

रायपुर के नन्हे वैज्ञानिक धवल ने बनाया एआई-रोबोटिक्स मॉडल

  • 5वीं के छात्र धवल श्रीवास्तव का नाम ‘भारत अभिलेख पुस्तक 2026’ में दर्ज

  • गूगल डिनो खेल को स्वत: खेलता है यह कृत्रिम बुद्धि वाला यंत्रमानव

रायपुर। राजधानी रायपुर के एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 5वीं के छात्र धवल श्रीवास्तव ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से शहर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। धवल को उनके अनूठे नवाचार ‘गूगल डिनो गेम को स्वचालित रूप से खेलने वाले एआई-रोबोटिक्स मॉडल’ के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स 2026’ में स्थान मिला है।

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का अनूठा संगम

यह राष्ट्रीय सम्मान धवल की उस तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बुद्धिमत्ता और फिजिकल हार्डवेयर (रोबोटिक्स) को आपस में जोड़ा है। इस प्रोजेक्ट में सेंसर और कोडिंग की मदद से एक ऐसा रोबोटिक सिस्टम तैयार किया गया है, जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के स्क्रीन पर आने वाली बाधाओं को पहचानकर गूगल डिनो गेम को सटीकता से खेलता है।

ग्रामीण बच्चों के बीच जगा रहे विज्ञान की अलख

अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ धवल जमीनी स्तर पर एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) शिक्षा को बढ़ावा देने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वह ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को किफायती रोबोटिक्स समाधानों का लाइव डेमो दिखाकर और उनका मार्गदर्शन कर उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सराहनीय कार्य भी कर रहा है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी