रायपुर

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरण

रायपुर। श्रीसंकट मोचन वीर हनुमान मंदिर बूढेश्वर चौक में रविवार को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। महंत राजेश शर्मा के सानिध्य में इस प्रसंग पर प्रात: हनुमानजी का दूध से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद दोपहर में ब्राह्मण भोज कराकर महा भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे के संचालन में पुजारी राजेश तिवारी, मंदिर समिति के सेवादारी श्रद्धालु गण अनिल अग्रवाल, बृज किशोर शास्त्री, भरत पांडे, प्रशांत पांडे, कामेश तिवारी, लखन देवांगन, चंद्रप्रकाश देवांगन, लाली, धनु यादव आदि का सहयोग रहा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी