रायपुर। छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज, विप्र उत्थान समिति, महिला समाज और युवा ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जनता कॉलोनी स्थित विप्र उत्थान भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। शुभारंभ भगवान परशुराम एवं हनुमानजी की स्तुति और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विप्र बंधुओं का चंदन-तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में मंजू शर्मा, उमा तिवारी, सुनीता तिवारी, सीमा शर्मा, शकुंतला पांडेय, पुष्पा शर्मा, शैल शुक्ला, कावेरी शर्मा, प्रभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। वरिष्ठजनों में हरिश्चंद्र शर्मा, अरुण तिवारी, डॉ. शिव शर्मा, सोनित शर्मा, अश्विनी शुक्ला, अशोक पांडेय, ओ.पी. शर्मा, आई.पी. पांडेय, राधेश्याम शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, मनोज शर्मा, विद्याधर दीवान, अतुल शर्मा, संदीप शुक्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।