रायपुर। अन्तरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233-सी की दूसरी केबिनेट मीटिंग सेवा संगम का आयोजन रायगढ़ में किया गया। इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से 200 लायन सदस्य शामिल हुए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन सिंह पुसरी ने बताया कि ‘नमन क्लब’ की अध्यक्ष लायन मधु यादव को एलसीआईएफ में विभिन्न क्लब के सदस्यों द्वारा डिस्ट्रिक्ट में सर्वाधिक डोनेशन करवाने के लिए इंटरनेशनल चेयरपर्सन फेब्रिरियो ओलिवेरिया द्वारा अवार्ड दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज मेहता पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर और इंटरनेशनल ट्रेनर रवि मनुजा ने मधु यादव को सम्मान पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट क्लब और यादव समाज के लिए भी यह गर्व का विषय है।