देश

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने कमिश्नर को बताईं क्षेत्र की समस्याएं

रायपुर। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम जोन-5 के नए कमिश्नर राकेश शर्मा से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि लाखे नगर चौक से रायपुरा ब्रिज तक दुकानों के सामने मार्किंग की जाए, ठेले-खोमचे वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाए, रोहिणीपुरम तालाब के पास पिंक टॉयलेट बनाया जाए, लाखे नगर चौक का सौंदर्यीकरण, डिवाइडर पर पौधे व रेलिंग, पुरानी स्ट्रीट लाइट बदलने, सीसीटीवी कैमरे और स्पीड ब्रेकर लगाने की व्यवस्था की जाए।

व्यापारियों ने सिटी कार्ट कपड़ा दुकान पर कार्रवाई न होने, अवैध पार्किंग और नाली में कचरा डालने की शिकायत भी की। साथ ही पेयजल वाल्व चैंबर, उखड़े हुए पेवर्स और नालियों की सफाई की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विमल बाफना, राजकुमार अग्रवाल, वैभव सालुंखे, ईश्वर सिंह, विजय कलंत्री, विवेक गर्ग उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान ईई पद्माकर श्रीवास भी मौजूद थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी