अयोध्या दशरथ महल की पवित्र मिट्टी से माता कौशल्या की मूर्ति बनेगी
रायपुर चित्रोत्पला लोक कला परिषद द्वारा प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी की अगुवाई में “माता कौशल्या संग तीजा तिहार” का आयोजन 11 से 15 सितंबर 2026 तक चंदखुरी में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अयोध्या से आज मिट्टी लेकर वरिष्ठ लोक कलाकार डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं पंडित राजेश शर्मा जी रायपुर पहुंचे .परिषद के सदस्यों हेमलाल पटेल संत हरिकर नीतीश यादव, श्रेया चंद्राकर, ललित काकड़े द्वारा उनका रेलवे स्टेशन में फुल माला, बाजा गाजा के साथ स्वागत किया गया। साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी इन लोगों का स्वागत किया।
कल डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर के द्वारा पवित्र मिट्टी की छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकार पीलू साहू को सौपेंगे एवं कल से ही श्री साहू द्वारा मूर्ति निर्माण आरंभ किया जाएगा। जिसे बाद में चंदखुरी ले जाया जायेगा।




