छत्तीसगढ़ • रायपुर

गुढ़ियारी रास गरबा, बच्चों बड़ों को मिले ढेरो आकर्षक पुरस्कार

रायपुर। रास गरबा उत्सव समिति गुढ़ियारी द्वारा जारी गरबा उत्सव में माता रानी की नृत्य माध्यम से भक्ति-आराधना करने सोमवार को हर आयु वर्ग के गरबाप्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे। समिति के विकास सेठिया, दीपक अग्रवाल व कान्हा बाजारी ने बताया, इस अवसर पर गरबा के चयनित विजेताओं को विभिन्न कैटेगरी में आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। शनिवार के उत्सव में विजेता इस प्रकार रहे- किड्स कैटिगरी: साइकिल विजेत- निधि गुप्ता। विनर- प्रणिता शर्मा, रनर अप- अलीशा सिंह, सेकंड रनर अप- जीवि उपारकर। मेल कैटेगरी: विनर- जितेश साहू, रनर अप- अंकित सिंह, सेकंड रनर अप- अमित दीवान। फीमेल कैटेगरी: विनर- सृष्टि बंसल, रनर अप- निकिता तुरकर, सेकंड रनर अप- खुशी। कपल कैटेगरी: विनर- दीक्षा, रनर अप- नीलिमा, सेकंड रनर अप- प्राची। ग्रुप कैटेगरी: विनर- टोकन नंबर 1049, रनर अप- हरियाणवी ग्रुप, सेकंड रनर अप- नितिन नामदेव ग्रुप। किड्स वर्ग के अंतर्गत बहुत से बच्चों को गिफ्ट हैंपर भी दिए गए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी