छत्तीसगढ़

रोटरी क्वींस ने भक्तिमय वातावरण में मनाया गरबा उत्सव

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वींस द्वारा ललित महल, रायपुर में गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गरबा एवं रास के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

शुरूआत हुई मां दुर्गा की आरती से। सदस्यों द्वारा सुंदर ढंग से सजाकर लाई गई आरती की थालियों ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। इसके पश्चात भजन जैमिंग के साथ गरबा एवं रास का आनंद लिया गया। भक्ति, संगीत और नृत्य के इस अनूठे संगम ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। क्लब की अध्यक्ष शीतल गोयल, सचिव सपना अग्रवाल व मोनिका जग्गी, वर्षा जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर उनकी सराहना की।

About the author

मीडिया एमपीसीजी