देश

लोहाणा समाज का दिवाली मिलन 9 को

रायपुर। श्रीलोहाणा महाजन रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दिवाली मिलन समारोह का आयोजन 9 नवंबर को आशीर्वाद भवन बैरनबाजार में किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष किशन मिरानी, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पारपाणी व प्रकाश पुजारा ने बताया कि इस अवसर पर समाज के सदस्यों के बीच मेल-मिलाप एवं सौहार्द के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को समारोहपूर्वक सम्मानित भी किया जाएगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी