रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की हाल ही में हुई आमसभा में राजेन्द्र कुमार उमाठे को तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए रायपुर जिला अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त परसराम अहीर व प्रतीक तिवारी उपाध्यक्ष, आदित्यनाराण दुबे जिला सचिव एवं पवन कुमार सेन कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। ये नियुक्तियां प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार बाजारी द्वारा सर्वसम्मति से की गई हैं।