रायपुर। कायस्थ समाज के आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का पूजन बुधवार, 11 नवम्बर को टाटीबंध स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शाम 5 बजे से किया जाएगा। कायस्थ समाज के अध्यक्ष राजेश सक्सेना व मंदिर प्रमुख सुषमा बसंत श्रीवास्तव के अनुसार भाईदूज यमद्वितीया को भगवान श्रीचित्रगुप्त के पूजन का विशेष महत्व है, अत: सामूहिक रूप से चंदन, रोली, अक्षत, फल-फूल, मेवा, श्रीफल, पीताम्बरी इत्यादि अर्पित कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी एवं भगवान चित्रगुप्त की ब्रम्हाजी से उत्पत्ति की कथा का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात हवन, आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही समाज का दीपावली मिलन भी रखा गया है।