लक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त शाम 05:30 से 08:10 रात्रि तक
शुभ, लाभ एवं अमृत के चौघड़िया में भी की जाएगी पूजा
इस दिन लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, बही-खाता पूजन से आती है सुख-शांति, समृद्धि
रायपुर। कार्तिक अमावस्या रविवार, 8 नवंबर को दीपोत्सव पर मुख्य रूप से लक्ष्मी पूजा कर घर-भंडार एवं व्यवसाय में वृद्धि और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। धर्मशास्त्रियों व ज्योतिषाचार्यों के अनुसार प्रदोष काल, वृषभ लग्न एवं गोधूली बेला में शाम 05:30 से 08:10 रात्रि तक तथा इसके अलावा शुभ, लाभ एवं अमृत के चौघड़िया में पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, बही खाता पूजन से सुख-शांति और समृद्धि आती है।
दीपावली पूजन का विस्तृत मुहूर्त
मां महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती रायपुर के ज्योतिषी पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार
0 अमावस्या 8 नवंबर को सुबह 11:27 से प्रारंभ होकर 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगी, इसलिए प्रदोष काल, गोधूली बेला एवं स्थिर वृषभ लग्न में शाम 05:40 से रात्रि 08.10 तक बहुत ही शुभ है।
0 निशीथ काल (मंत्र सिद्धी एवं व्यापार वृद्धि के लिए): रात्रि 11:35 से 12:30 बजे तक।
चौघड़िया मुहूर्त:
दिन का चौघड़िया –
0 चर- 07:15 से 08:38 बजे तक शुभ यात्रा
लाभ- 08:38 से 10:00 बजे तक- सोना।
अमृत- 10:00 से प्रात: 11:23 बजे तक- सभी शुभ कार्य- अति शुभ।
शुभ- 12:45 से 02:08 बजे तक- दुकान, आॅफिस की पूजा के लिए उत्तम।
रात का चौघड़िया
शुभ – 04:53 से 06:31 बजे तक- दरवाजे पर बंदनवार, रंगोली, दीये लगाकर पूजा करें यही गोधूली बेला है।
अमृत- 06:31 से 08:08 बजे तक- लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे उत्तम। यही वृषभ लग्न भी है।
चर- 08:08 से 09:45 बजे तक- व्यापारियों की बही-खाता पूजा।
लाभ – रात्रि 01:00 से 02:38 बजे तक- निशीथ काल पूजा, तिजोरी की पूजा की जाती है।
इस साल दीपावली के शुभ संयोग
धर्मशास्त्री पंडित चन्द्रभूषण शुक्ला के अनुसार –
1. दुर्लभ दीपावली: रविवार को अमावस्या, सूर्य का दिन- राजयोग।
2. सौभाग्य और शोभन योग: इस दिन स्वाति नक्षत्र एवं आयुष्मान योग रहेगा, सुबह चतुर्दशी का स्नान फिर अमावस्या का संयोग।
3. वृषभ लग्न व तुला लग्न का लाभ: शाम को वृषभ (धन स्थिर) और रात को तुला लग्न में पूजा शुभ।
राशि अनुसार लक्ष्मी पूजा-
मेष / वृश्चिक:
पूजा में लाल फूल, गुड़ और तांबे के सिक्के रखें। मंत्र – ॐ महालक्ष्म्यै नम:। लाभ- कर्ज मुक्ति, जमीन से संबंधित लाभ।
वृषभ / तुला:
शुक्र आपकी राशि के स्वामी, इसलिए सफेद मिठाई (खीर), इत्र, चांदी का सिक्का। लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। लाभ- व्यापार में लाभ, धन, वैभव।
मिथुन / कन्या:
हरी इलायची, गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं, बही-खाता पूजन करें। नौकरी, बिजनेस में लाभ।
कर्क:
चांदी के बर्तन में दूध से लक्ष्मी का अभिषेक, सफेद चंदन। लाभ- घर में शांति, मानसिक तनाव खत्म।
सिंह:
सोने की अंगूठी/सिक्का पूजा में रखें, घी का दिया पीतल में जलाएं। लाभ- पद-प्रतिष्ठा।
धनु / मीन:
हल्दी, बेसन के लड्डू, पीले वस्त्र। विष्णु एवं लक्ष्मी की साथ पूजा। लाभ- संतान सुख, बड़ा निवेश सफल।
मकर / कुंभ:
सरसों के तेल का दिया मुख्य द्वार पर, शमी पत्र से पूजन। लोहे की वस्तु न लाएं। लाभ- शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति।
सबके लिए जरूरी
पूजा में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ी, एक दक्षिणावर्ती शंख रखकर पूजन करें- इस साल का अमावस्या योग इनसे सिद्ध होगा।
गोवर्धन पूजा मंगलवार, 10 नवंबर को करना श्रेष्ठ: पं. सत्यम मिश्रा
नर्मदेश्वर महादेव व मां जगदम्बा मंदिर, यदुवंशी चौक हीरापुर के ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम मिश्रा के अनुसार उदया तिथि (सूर्योदय के समय मौजूद तिथि) के अनुसार गोवर्धन पूजा मंगलवार, 10 नवंबर को करना श्रेष्ठ है। स्थानीय उदया तिथि अनुसार गोवर्धन पूजन, गौसेवा और अन्नकूट पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: 06.11 से 08.25 बजे तक उत्तम है।