रायपुर। रायपुर लेडीज क्लब ने एम्ब्रोसिया में आंवला नवमी धूमधाम से मनाई। सभी सदस्य हरे रंग की ड्रेस में पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल को आंवले से सजाया गया था। आंवले से जुड़ा गेम खेला गया, जिसमें कुमकुम प्रथम और पिंकी राहेजा द्वितीय रहीं। विजेताओं को क्लब अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने पुरस्कार दिए। सभी सदस्यों ने खूब डांस-मस्ती की और आंवला खाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव अमिता, रंजना अग्रवाल, पीआरओ सुमन वालेचा, दीपा खेमका, कुमकुम, किरण अग्रवाल, डॉ. मेघा खेमका, वंदना केजरीवाल, श्यामा अग्रवाल, अर्चना श्रीवास्तव, शोभा अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित थीं।