रायपुर। सिक्ख जगत के प्रसिद्ध कीर्तनी रागी जत्था भाई बबीहा ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय पहुंचकर दवाई के लंगर की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क दवाइयों एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस पुनीत पहल के लिए जुनेजा को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परविंदर भाटिया, गुरचरण होरा सहित सिक्ख समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।