सचिन दीवान को पुस्तकालय व्यवस्था विषय में शोध के लिये मिली पीएचडी
रायपुर। श्रीरावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा सचिन दीवान को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध कार्य का शीर्षक ‘छत्तीसगढ़ राज्य स्थित चिकित्सा महाविद्यालयीन पुस्तकालयों में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों में ई-संसाधनों की उपयोगिता और जागरूकता का अध्ययन’ रहा। उन्होंने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के प्रो. गिरजा शंकर पटेल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनका शोध चिकित्सा महाविद्यालयों में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के बीच इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की उपलब्धता, उपयोगिता तथा जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है।



