रायपुर

समता युवा संघ की गुरुदर्शन यात्रा का नगर आगमन, हुआ भव्य अभिनंदन

समता युवा संघ की गुरुदर्शन यात्रा का नगर आगमन, हुआ भव्य अभिनंदन

रायपुर। श्रीसाधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर द्वारा आयोजित गुरुदर्शन यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 10 नवंबर को रायपुर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में लगभग 130 वरिष्ठ श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की। बुधवार, 18 नवंबर को इंदौर से रायपुर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान सभी ने आचार्यश्री रामलाल महाराज एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि महाराज के पावन दर्शन-वंदन का लाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही बीकानेर, ब्यावर एवं इंदौर में विराजित संत-सतियों के सान्निध्य में धर्म आराधना, प्रवचन श्रवण एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। समता युवा संघ के अध्यक्ष अमित सुराणा ने बताया, इस यात्रा को सफल बनाने में श्रीसाधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष विजय मुथा, महामंत्री राजेश पारख, समता युवा संघ के कोषाध्यक्ष आदित्य मोहन पारख, नवीन चौरड़िया, चिराग चौरड़िया, अतुल कातरेला व कटारिया परिवार का योगदान रहा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी