रायपुर। माहेश्वरी सभा रायपुर द्वारा रविवार को कमल विहार डून्डा स्थित माहेश्वरी भवन में दीपावली मिलन के साथ ही ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को राजस्थान के प्रसिद्ध ‘सांवरिया सेठ’ के रूप में सजाया गया। फूलों की मनमोहक झांकी सजाई गई। पहले भजन कर ठाकुरजी को रिझाया गया। पश्चात भगवान की महाआरती की गई। समाज जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रसाद के रूप में सभी ने स्नेहभोज ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने बताया, इस आयोजन में माहेश्वरी फ्रैंड्स सर्किल का विशेष सहयोग रहा। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश तापड़िया, सचिव आलोक बागड़ी, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा मंडल, माहेश्वरी युवा मंडल (महिला समिति), गोपाल मंदिर ट्रस्ट, महेश छात्रावास के कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज जन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।