रायपुर। एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन आॅफ छत्तीसगढ़ की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य ‘दीवाली मिलन’ का आयोजन किया गया। वीआईपी एस्टेट शंकरनगर के अमान्जा पूल्स नेप्च्यून में आयोजित इस कार्यक्रम में विज्ञापन जगत से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश दुग्गड़, उपाध्यक्ष प्रबोध जैन व महासचिव मनीष राज्यवर्धन के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में संस्था की कार्यकारिणी के सभी प्रमुख सदस्य सम्मिलित हुए। समारोह में एसोसिएशन के मेंटर्स सत्यनारायण अग्रवाल, शिवाजी मथानी, दीपक जैन, अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह, अफसर खान और मनमोहन पारख की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही इंदिरा जैन, राजीव पाठक, हसन नकवी, रितेश जैन, पंकज माहेश्वरी, उमेश बंसी, ऋषभ पारख, शंभु शर्मा, विपिन और पंकज पंडा ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आगामी वर्षों में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा आपसी एकजुटता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।